3600 रूपये [Time is more than Money] Story in Hindi



अच्छा चलो एक सवाल करता हु। सोंच समझ कर जवाब देना। अगर कोई आपको बोले में आपको मैं 3600 रुपये देता हु। लेकिन हर सेकंड एक रूपया अपने आप गायब होता जायेगा। तब आप क्या करेंगे।

जाहिर सी बात है। हम सभी का पहला लक्ष्य होगा की कम से कम समय में सारे रूपए खर्च कर दिए जाए। हम अपने पसंद की ज्यादा से ज्यादा चीजे खरिदना चाहियेंगे। जैसे मोबाइल,कपड़े इत्यादि।

लेकिन अफसोस ऐसा असली जिंदगी में नही होता।
होता है क्या......?


अगर मैं कहु ऐसा नहीं होता है तो आप यकिन नही करेंगे।
मगर ये सच है। मैं समझाता हूँ।
जरा ध्यान दीजिये।

हम सब रोज जैसे ही सुबह आँख खोलते है। हमारे Account में 3600 सेकेंड हर घंटे के हिसाब से credit हो जाते है। जिनसे हम knowledge और experience ले सकते है। मगर हम Time को इतनी अहमियत नही देते। जितनी रुपयो को देते है ।सब काम धीरे धीरे करते है। और maximum time बर्बाद करते है।




मगर ये तो हम सब मानेंगे की knowledge और experience , किसी भी सामान से ज्यादा मूल्यवान होते है। सामान तो कुछ दिन बाद ख़राब हो जाता है। मगर knowledge ,experience पूरी जिंदगी साथ देते है।

Time की value आप उस student से पूछो जो कोई exam दे रहा होता है। जब उससे कॉपी ली जाती है तो उसके मुह में एक ही बात होती है सर सर 1 मिनट बस। एक मिनट।

या किसी मरीज के family members से पूंछो जब डॉक्टर कहता है की काश आप इन्हें एक मिनट पहले ले आते तो हम इन्हें बचा लेते। इसलिए हमारे बुजुर्ग कहते है की सुबह 4 बजे उठना चाहिए । 4 बजे जागने वाला व्यक्ति 6 बजे जागने वाले से 7200 सेकंड ज्यादा समय use कर सकता है।क्योंकि जो लोग जितनी देर से जगते है वो हर घंटे अपना 3600 सेकेंड का नुकसान करते है।

और वैसे भी science भी यही कहती है। Progress is directly proportional to Time.

इसलिए अगर आप life में जल्दी success पाना चाहते है।तो आपको औरो से ज्यादा समय इस्तेमाल करना पड़ेगा। उसके लिए बेकार के कामो में टाइम बर्बाद न करके useful कामो में ज्यादा समय देना चाहिए।

शिक्षा: Time को रुपयो से ज्यादा महत्व देना चाहिए। तथा हर काम time management से करना चाहिए।





जैसे की किसी भी एग्जाम में स्टूडेंट को maximum 30 questions 3 hrs में करने होते हैं। इसलिए हर स्टूडेंट को 1 hr में 10 questions का target ले कर प्रैक्टिस करनी चाहिए। हर छोटे  बड़े काम का समय निर्धारित ,उसे उसी टाइम के अंदर खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए।


 -  केवल कुमार
पेशा - मैकेनिकल इंजिनियर

धन्यबाद!



Share on Google Plus

About Anil Dwivedi

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!