छोटा राक्षस ~ A Motivational Story for Students


clear all your problems or doubts at time.

एक बार एक बहुत ताकतवर राजा को सनक चढ़ी की उसे दुनिया का सबसे बलवान राजा बनना है।
इसलिए वो एक बाबा के पास गया और बाबा कोई उपाय बताओ जिससे मैं अपनी इच्छा पूरी कर सकु।
बाबा बोले देख राजा ये जो रास्ता जा रहा है। इसमें 10 km बाद एक पेड़ पर एक सोने का फल लगता है। जो उसे खायेगा। उसकी ताकत 100 गुना बढ़ जाती है

तू उसे खा ले तेरी इच्छा भी पूरी हो जायेगी।

मगर एक बात का ध्यान रखना की रास्ते में एक 1 फ़ीट का राक्षस मिलेगा उसे मार देना, वरना वो तुहें आगे नही जाने देगा।

राजा ने हा बोला और चल दिया।

1 km जाने के बाद उसे बाबा के बताया होआ छोटा राक्षस मिला। और वह बोला मार मुझे......। राजा ने सोंचा इसे क्यों मारू । छोटा सा तो है। मेरा क्या बिगार लेगा। और उसे साइड करके आगे चला। अभी 2 km ही हुए थे की राक्षस फिर आ गया। मगर इस बार वो कुछ बड़ा था। राजा ने फिर उसे साइड किया । और फिर आगे चल दिया।

इसी तरह वो राक्षस बार बार राजा को मिलता, और उसका आकर हरबार बड़ा होता जाता। अंत में जब राजा फल के पास पहुंचा तो राक्षस फिर आ गया। लेकिन अब वो राजा से काफी बड़ा था। अब दोनों में भयंकर युद्ध हुवा। राक्षस ने राजा को खूब मारा। राजा मरने की हालत में पहुँच गया। पर फिर भी किसी तरह उसने राक्षस को मार डाला ।
और फल तोड़ कर खाया............जब जा कर उसकी जान बची।


शिक्षा: हम भी रोजाना ऐसे छोटे राक्षसो से मिलते है। पढ़ते वक़्त या कुछ भी सीखते हुए। वो राक्षस होते है हमारे छोटे छोटे “Doubt”.

जिन्हें हम ये सोंच कर छोड़ देते है की इससे क्या होगा। मगर उन्ही छोटे Doubt की वजह से हमे आगे के टॉपिक समझ में नही आते। इसलिए हमे हर Doubt को उसी टाइम क्लियर करना चाहिए। वरना ये छोटा राक्षस हमारी जान ले कर रहेगा।

इसी तरह हमारे जीवन में भी के Doubts आते है उनेभी समय पर Clear कर लेना चाहिए |

राजा तो किसी तरह बच गया।
लेकिन हमारा क्या होगा क्या पता।

 -  केवल कुमार
पेशा - मैकेनिकल इंजिनियर

धन्यबाद!


Share on Google Plus

About Anil Dwivedi

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!