कबीर दास जयंती
ऐसा माना जाता है कि महान कवि, संत कबीर दास का जन्म वर्ष 1440 में पूर्णिमा के ज्येष्ठ महीने में हुआ था। इसी वजह से हर साल पूरे उत्साह के साथ संत कबीर के अनुयायी और उन्हें प्यार करने वाले मई या जून (हिन्दी महीना ज्येष्ठ) को पूर्णिमा पर उनका जन्म दिवस मनाते है। 2013 में, ये 23 जून, रविवार को मनाया गया था।

कबीर दास की जीवनी

भारत के महान संत और आध्यात्मिक कवि कबीर दास का जन्म वर्ष 1440 में और मृत्यु वर्ष 1518 में हुई थी। इस्लाम के अनुसार ‘कबीर’ का अर्थ महान होता है। कबीर पंथ एक विशाल धार्मिक समुदाय है जिन्होंने संत आसन संप्रदाय के उत्पन्न कर्ता के रुप में कबीर को बताया। कबीर पंथ के लोग को कबीर पंथी कहे जाते है जो पूरे उत्तर और मध्य भारत में फैले हुए है। संत कबीर के लिखे कुछ महान रचनाओं में बीजक, कबीर ग्रंथावली, अनुराग सागर, सखी ग्रंथ आदि है। ये स्पष्ट नहीं है कि उनके माता-पिता कौन थे लेकिन ऐसा सुना गया है कि उनकी परवरिश करने वाला कोई बेहद गरीब मुस्लिम बुनकर परिवार था। कबीर बेहद धार्मिक व्यक्ति थे और एक महान साधु बने। अपने प्रभावशाली परंपरा और संस्कृति से उन्हें विश्व प्रसिद्धि मिली।